★★सवाल न0 👉 03 ★★ क्या औरत साड़ी पहन करके नमाज़ पढ़ सकती है ?? By 👉 Al Husaini Network 【 Hafiz Warish Qadri Al Husaini 】
★★ सवाल न0 👉 03 ★★
क्या औरत साड़ी पहन कर नमाज़ पढ़ सकती है ? नेज़ मर्द तहबंद पहन कर नमाज़ पढ़ सकता है कि नहीं❓
*🌹 सवाल* 👉🏻 *📿 क्या फरमाते हैं उलमा ए दीन औरतें अक्सर वो बेश्तर साड़ी पहनती है तो क्या साड़ी पहन कर नमाज़ पढ़ सकती है जबकि नीचे का हिस्सा खुला रहे, मर्द हज़रात भी सिर्फ तहबंद पहन कर नमाज़ पढ़ते हैं क्या यह जायज़ है❓*
*💦 साईल* ➡️ *🌹 फरहान क़ादरी*
*🌹 जवाब* 👉🏻 *📿 औरतों को साड़ी पहन कर नमाज़ पढ़ना तब मना है जबकि बे पर्दगी और जिस्म का हिस्सा नज़र आए वरना पर्दे के साथ साड़ी पहन कर नमाज़ पढ़ने में कोई क़बाहत नहीं,*
*👉🏻 और जिन इलाक़ों में साड़ी पहनना खास गैर मुस्लिम औरतों का शआर हो की साड़ी पहनी हुई औरत को देख कर फौरन गुमान हो की यह गैर मुस्लिम है उन इलाक़ों में मुसलमान औरत को साड़ी पहनना जायज़ नहीं है की यह कुफ्फार से तशुब्ह है,*
*👉🏻 और जिन इलाक़ों में साड़ी खास गैर मुस्लिम औरतों का शआर ना हो बल्कि मुस्लिम औरतें भी पहनती हो और गैर मुस्लिम औरतें भी तो उन इलाकों में जायज़ व दुरुस्त है, अगरचे नीचे का हिस्सा खुला हो मर्द हज़रात भी लुंगी पहन कर नमाज़ पढ़ सकते हैं पढ़ा सकते हैं हर्ज नहीं जायज़ है*
*✨ फिक़्ह ए मिल्लत हज़रत अल्लामा मुफ्ती जलालुद्दीन अहमद अमजदी अलैहिर्रहमा तहरीर फरमाते हैं, जैसा की फतावा ए फैजुर रसूल में मज़कूर है ⤵️*
*💫 साड़ी इस तरह पहनी जाए कि बेपर्दगी ना हो तो जायज़ और अगर बेपर्दगी हो तो नाजायज़ है और नीचे के जानिब खुले रहने में कोई क़बाहत नहीं है इसलिए की शरीयत ए मुतहरा ने साड़ी और तहबंद पहन कर नमाज़ पढ़ने को जायज़ क़रार दिया है और हुजूर ﷺ हमेशा तहबंद ही इस्तेमाल फरमाते रहें,*
📚 (बहवाला 👉🏻 फतावा ए फैजूर रसूल जिल्द २ सफा ६०१)
*नोट 👉🏻 इस पोस्ट को पढ़ें अपने दोस्तों तक शेयर करें लेकिन इस पोस्ट के साथ छेड़छाड़ हरगिज़ हरगिज़ ना करें वरना मालूम होने पर कार्रवाई भी की जा सकती है*
*◐┄┅════❁🌺❁════┅┄◐*